रक्षाबंधन पर घायल बहन के लिए फरिश्ता बनी खाकी!
एंबुलेंस के द्वारा पहुंचाया अस्पताल
रक्षाबंधन पर घायल बहन के लिए फरिश्ता बनी खाकी!
एंबुलेंस के द्वारा पहुंचाया अस्पताल
बस्ती। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने भानपुर जा रही महिला चैनपुरवा के पास हाईवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी कुलदीप तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल महिला को प्राथमिक मदद दिलाई और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद खुद स्ट्रेचर की मदद से महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाकर अस्पताल भिजवाया। समय से उपचार मिलने के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया था। यातायात प्रभारी ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहनों को सड़क किनारे कराया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। मौके पर यातायात पुलिस के कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, लालमणि समेत स्थानीय पुलिस टीम मौजूद रही। रक्षाबंधन के दिन पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की लोगों ने सराहना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड