रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर भयानक टक्कर, तीन की मौत

कामरेड कमलेश

लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर भीषणहादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत
लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर भीषण हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौ*त
एक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर; पुलिस ने शुरू की जांच
कलवारी (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर डकही पेट्रोल पंप के पास शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौ*त हो गई, जबकि कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कलवारी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में सहाबुद्दीन (25) पुत्र साह मोहम्मद, निवासी थाना नगर, मोहम्मद शरीफ सेख (26) पुत्र मोहम्मद आजम, निवासी घोइसापुर थाना नगर तथा नूर आलम (लगभग 24 वर्ष), निवासी घोइसापुर की मौ*त हो गई। वहीं कार सवार अविनाश वर्मा (लगभग 41 वर्ष) पुत्र राजीव वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही राम-जानकी मार्ग के ‘देवदूत’ कहे जाने वाले डॉ. प्रेम त्रिपाठी तत्काल सीएचसी कलवारी पहुंचे। उन्होंने घायल के उपचार और समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए चिकित्सकीय टीम के साथ सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में तत्काल प्राथमिक उपचार और समय पर अस्पताल पहुंचाना जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। घायल को अस्पताल रेफर कराया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एक ही हादसे में तीन लोगों की मौ*त से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच में जुटी है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी