बस्ती में युवक की मौत या साजिश? वाल्टरगंज में शव, दुबौलिया में मिली बाइक ने बढ़ाया शक!
बस्ती में युवक की मौत या साजिश? वाल्टरगंज में शव, दुबौलिया में मिली बाइक ने बढ़ाया शक!
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धौमौरा के पास बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय यशवंत निवासी खड़ौवा, थाना नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि यशवंत गोरखपुर नगर निगम में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि मृतक की बाइक घटनास्थल से काफी दूर दुबौलिया थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास मिली है। बाइक के अलग स्थान पर मिलने से युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि युवक के शव को कहीं अन्य स्थान से लाकर धौमौरा के पास फेंका गया हो सकता है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यशवंत आखिरी बार किसके साथ और कहां देखा गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक के मोबाइल और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा सकती है।
वाल्टरगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड