गोरखपुर में कमरे में पड़ी थी इंजीनियर की लाश, दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस
गोरखपुर में शुक्रवार को सहारा स्टेट स्थित मकान नंबर 2/202 में अजीब घटना हई, पिछले चार दिनों से मकान बंद था। सुबह के समय घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
दरवाजा अंदर से बंद था, काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तब पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया और अदर घुसी अंदर दाखिल होने पर मृत अवस्था में एक व्यक्ति सोफे पर मिला ।शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था, फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी के रुप में हुई। तीन-चार दिन से पड़ा होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी, तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी स्थित महासोन गांव के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी पेशे से इंजीनियर थे और यहां अकेले रहकर वर्क फ्रॉम होम करते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड