गोरखपुर में SSP ने 45 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
गोरखपुर में बीते कई मामलों में पुलिस की लापरवाही से बड़ी घटनाएं सामने आई हैं इसमें सिपाही द्वारा मासूम बच्ची से रेप और हत्या का मामला दिल दहला देने वाला था, इसके अलावा दो मासूम बच्चों की पुलिस लापरवाही के कारण हुई हत्या से विभाग की किरकिरी हुई।
इन सबके बीच तीन कुख्यात गैंगस्टर के साथ ही दो दर्जन से ज्यादा लोगों का पासपोर्ट के लिए फर्जी वेरिफिकेशन करने के आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कारवाई तब हुई जब पंजाब पुलिस एक गैजेस्टर जीवनजीतन सिंह बिल्ला का फर्जी पासपोर्ट गोरखपुर बनने के बाद पंजाब पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से संपर्क कर इनवेस्टिगेशन किया।
पुलिसकर्मियों द्वारा ही विभाग की किरकिरी करने के बाद सोमवार की देर रात SSP डॉक्टर कौस्तुभ ने एक्शन लेते हुए वसूली, भ्रष्टाचार, लापरवाही और अन्य गंभीर आरोपों का सामना कर रहे 45 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनके खिलाफ पहले से चल रही विभागीय जांच की स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड