अमर उजाला सम्मान से सम्मानित हुईं डॉ. सोनी सिंह,उपलब्धि से बढ़ा जिले का गौरव
स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने प्रदान किया सम्मान,
संतकबीरनगर। चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सोनी सिंह को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित “अमर उजाला सम्मान” प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक जी एवं एमएलसी श्री सुभाष यदुवंश जी के कर-कमलों से प्राप्त हुआ।
सम्मान समारोह में डॉ. सोनी सिंह को उनके कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित मंच से मिला यह सम्मान उनके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करती रहेंगी।
“अमर उजाला सम्मान 2026” की यह उपलब्धि डॉ. सोनी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। सम्मान मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड