शुरू न्यूज़
गोरखपुर जिले के भटहट अंतर्गत जंगल डुमरी नंबर एक के भंडारो टोले में लगा एक हाईटेंशन बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जंग लगा यह लोहे का पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यहां किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में इस जर्जर पोल के कारण खतरा और भी अधिक बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जर्जर पोल की शिकायत काफी पहले बिजली विभाग से की गई थी। शिकायत के 6 महीने बाद विभाग ने पास में एक नया सीमेंट का पोल खड़ा तो कर दिया, लेकिन उसे लगाए भी अब 5 महीने बीत चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक जर्जर पोल से तार हटाकर नए पोल पर शिफ्ट नहीं किए गए हैं और सारे तार अभी भी पुराने जंग लगे लोहे के पोल पर ही लटके हैं। स्थानीय निवासी विनोद निषाद ने बताया कि पुराना पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका है और हल्की आंधी-पानी में भी गिर सकता है, जिससे वहां से रोज गुजरने वाले बच्चों और बुजुर्गों के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
इस संबंध में जब बिजली विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। जर्जर पोल के पास ही लोगों के घर हैं और वहां मवेशी भी बंधते हैं, जिसके कारण स्थानीय लोग भारी दहशत में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि किसी भी हादसे से पहले तत्काल संज्ञान लेते हुए जर्जर पोल से तार हटाकर नए पोल पर शिफ्ट किए जाएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड