धनघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो गोवंशीय मांस और काटने के उपकरण बरामद
पुलिस ने अभियुक्त जहूर को घर से किया गिरफ्तार, चाकू और बोगदा चाकू समेत अन्य सामान बरामद; आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई
संतकबीरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 30 किलोग्राम गोवंशीय मांस, एक चाकू, एक बोगदा चाकू और लकड़ी का ठेहा बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, थाना धनघटा में दर्ज मु0अ0सं0 640/2026 से संबंधित मामले में जहूर पुत्र गेना, निवासी मैली, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर को 11 सितंबर 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 30 किलो गोवंशीय मांस के साथ मांस काटने में प्रयुक्त बताए जा रहे उपकरण बरामद हुए। मामले में धारा 303(2) बीएनएस, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
बरामदगी
30 किलोग्राम गोवंशीय मांस
एक चाकू
एक बोगदा चाकू
एक लकड़ी का ठेहा
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक बीर बहादुर यादव, कांस्टेबल शरद राय और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड