आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय बढ़ाने के नाम पर झुनझुना
यूपी के संत कबीर नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के संबोधन में मुख्यमंत्री को एक पत्र देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो की, लेकिन मानदेय में उनका सिर्फ ₹1,500 ही जोड़ा गया और घोषणा में ₹12,000 की गई। कार्यकत्रियों का कहना है कि योगी सरकार ने जो मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, उस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी। उन्हें बढ़े हुए मानदेय में सिर्फ ₹1,500 ही मिल रहे हैं, बाकी के ₹2,500 पीएलआई के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा है, जो कार्यकत्रियों को निश्चित समय पर नहीं मिलता और कभी-कभी तो महिलाओं को उससे वंचित भी रहना पड़ता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड