रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

क्रैक साइबर क्राइम: संतकबीरनगर पुलिस ने 10 पीड़ितों को दिलाई 5 लाख की रकम

खबरें 24

साइबर ठगों पर संतकबीरनगर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 पीड़ितों के खाते में लौटाए करीब 5 लाख
‘क्रैक साइबर क्राइम’ अभियान के तहत साइबर सेल खलीलाबाद की प्रभावी कार्रवाई, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
संतकबीरनगर, 1 अगस्त। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के तहत साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के 10 पीड़ितों को करीब 5 लाख रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। विभिन्न बैंकों, पेमेंट गेटवे और संबंधित संस्थाओं से लगातार समन्वय एवं प्रभावी पैरवी के चलते पीड़ितों के खातों में धनराशि वापस पहुंचाई गई, जिससे उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
साइबर सेल को मोबाइल हैकिंग, फर्जी APK फ़ाइल, डिजिटल अरेस्ट, पुलिस अधिकारी बनकर धमकाने, अधिक मुनाफे का लालच, ऑनलाइन गेमिंग और अन्य माध्यमों से हुई साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। टीम ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई पीड़ितों की पूरी और कुछ मामलों में आंशिक धनराशि वापस कराई, जबकि शेष धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।
इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक एवं प्रभारी साइबर सेल वीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी रविकान्त कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, रि.आ. अनुज शुक्ला तथा रि.आ. ऋतिक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनहित में संतकबीरनगर पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड या संदिग्ध APK फ़ाइल पर भरोसा न करें। पुलिस, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
“सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक — साइबर अपराध के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस सदैव आपके साथ।”



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी