सीएम योगी बोले…इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। बुधवार सुबह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा- एक समय उत्तर प्रदेश पर एक बदनुमा दाग लगा था, हर जिले का एक दुर्दांत माफिया नेतृत्व करता था, वह आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करता था।
उन्होंने कहा- इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म हो गया है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है। आज 75 जिले हैं लेकिन 85 मेडिकल कालेज हैं। नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।
आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी ने संबोधित भी किया। बोले, आईएमए की इकाई ने ये साबित किया है कि जहाँ चाह वहाँ राह। बहनों और भाइयों, वास्तव में किसी भी संगठन और संस्था की यही वास्तविक पहचान है कि उसने अपनी विशेषज्ञता का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए किस प्रकार का योगदान दिया है। सामान्य जीवन में आप शासन की व्यवस्था से जुड़ करके या निजी स्तर पर प्रैक्टिस करते होंगे, वो आपका पेशेवर अंदाज हो सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड