गोरखपुर में सिटी बसों के चक्के जाम, कंडक्टरों ने किया हड़ताल
गोरखपुर में सोमवार को सिटी बस सेवा ठप्प हो जाने से हजारों यात्रियों की दिनचर्या बदहाल हो गई , बता दें कि मानक से कम वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर गोरखपुर सिटी बस के कंडक्टरों ने चार्जिंग पॉइंट स्टेशन महेसरा में बसें खड़ी कर हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए।
बता दें कि सुबह 5 बजे से ही बसें सड़कों पर दौड़ने लगती है स्कूल और नौकरीपेशा वाले लोग इन बसों से ही यात्रा करते हैं। सुबह बस न आने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंडक्टरों का आरोप है कि पिछली कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद नई कंपनी को वेतन की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी तय मानक से कम वेतन दे रही है। जबकि सारी चीजें पहले से तय थी।
अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी नाराजगी में सोमवार सुबह सभी कंडक्टर महेसरा डिपो पहुंचे और बसों को वहीं खड़ा कर दिया। शहर में 27 सिटी बसें चलती हैं। जिसमे करीब 80 कंडक्टर तैनात किए गए हैं। सभी महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर बस खड़ी कर धरने पर बैठ गए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड