खजनी हत्याकांड के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों का कैंडल मार्च, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
संतकबीरनगर।
गोरखपुर के चर्चित खजनी वैभव वर्मा हत्याकांड के विरोध में रविवार को खलीलाबाद के स्वर्ण व्यवसायियों ने अरविन्द स्वर्णकार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ हुआ मार्च आजाद चौक पहुंचकर शोकसभा में परिवर्तित हो गया, जहां बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग उठाई।
शोकसभा को संबोधित करते हुए अरविन्द स्वर्णकार ने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि चर्चित हत्याकांड में कथित मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे व्यापारी समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा।
कैंडल मार्च के दौरान वैभव वर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर अमरकांत वर्मा, अशोक प्रधान, हनुमान वर्मा, मंगल प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा, अमन वर्मा, हरिओम वर्मा, डब्लू वर्मा, रोहित वर्मा, नीतीश वर्मा, मोहित, सुशील वर्मा सहित सैकड़ों स्वर्ण व्यवसायी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड