गोरखपुर में गर्ल्स-हॉस्टल के बाथरूम में कैमरे लगाने वाली वार्डेन पर FIR
गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के बाथरूम में कैमरा लगाने वाली वार्डेन के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक छात्रा ने यह आरोप लगाते हुए मंगलवार की देर रात 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में कैंट थाने की पुलिस फोर्स पहुंची।
बाथरूम में एक एंड्रायड मोबाइल रखा गया था, जिसका कैमरा ऑन था। कैमरे का फेस टॉयलेट की तरफ था। छात्रा का आरोप है कि मोबाइल चेक करने पर कई लड़कियों के वीडियो भी मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने डिलीट भी कराया है। कुछ वीडियो वायरल भी हो रहे हैं।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मोहद्दीपुर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने तहरीर दी। जिसके आधार पर बुधवार की शाम वार्डन आरती सिंह के खिलाफ एफआईआर कैंट थाने में दर्ज कर ली गई है।
शिकायत पत्र हॉस्टल की वार्डन द्वारा बाथरूम में मोबाइल रखकर कैमरा लगाकर छात्राओं का नहाते व फ्रेश होते समय वीडियो रिकॉर्ड कर प्राइवेसी भंग करने के सम्बन्ध में दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड