शुरू न्यूज़
पटना के घोसवरी से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ जमीन के लालच में बेटों द्वारा अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने और उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। गश्ती के दौरान घोसवरी थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी को एक महिला का फोन आया, जिसने सूचना दी कि उसके दोनों भाई अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
गाँव पहुँचने पर पुलिस को पीड़ित परिवार का घर ढूँढ़ने में काफी परेशानी हुई, जिसके बाद एक रोती-बिलखती बुजुर्ग महिला पुलिस के पास पहुँची और अपनी दर्दभरी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग दंपति ने अपनी गंभीर बीमारी के इलाज और ऑपरेशन के लिए अपनी जमीन गिरवी रखी थी, जिसमें उनके बेटों ने कोई आर्थिक मदद नहीं की थी। बाद में उसी जमीन को लेकर बेटों ने विवाद शुरू कर दिया और माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का प्रयास किया। पुलिस के पहुँचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस घटना से भावुक होकर थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए समाज से अपील की है। उन्होंने लिखा कि माँ-पिता से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है, मतभेद हों तो अलग हो जाइए, लेकिन लालच में आकर उन्हें प्रताड़ित मत कीजिए। उन्होंने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक व्यवहार बताया है। सोशल मीडिया पर उनका यह संदेश तेजी से वायरल हो रही है और लोग बुजुर्गों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड