शुरू न्यूज़
पटना जिले के मोकामा अंतर्गत घोसवरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष कुर्की अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने त्रिमूहान और गोसाईगांव गांव में कार्रवाई करते हुए कुल 6 कुर्की वारंटों का निष्पादन किया। कार्रवाई के दौरान त्रिमूहान निवासी रामप्रवेश राम और मन्नू राम के घरों की कुर्की की गई, जबकि तीसरे वारंटी नरेश राम ने पुलिस की कार्रवाई के डर से आत्मसमर्पण कर दिया। इसके अलावा, गोसाईगांव निवासी चन्द्रमौली यादव, नन्दे यादव और जोगन यादव के परिजनों ने पुलिस के समक्ष तीनों के मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर संबंधित कार्रवाई की गई।
इसी अभियान के दौरान जब पुलिस ने नरेश राम के घर की तलाशी ली, तो उनके पुत्र विकास राम के कमरे से करीब 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड