मोकामा में रंजन कुमार मामला शांत भी नहीं हुआ, अब SI राजेश कुमार का वीडियो वायरल; कार्यशैली पर उठे सवाल
रंजन कुमार मामला शांत भी नहीं हुआ, अब SI राजेश कुमार का वीडियो वायरल
मोकामा। रंजन कुमार की गिरफ्तारी को लेकर उठा विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब चिंतामणिचक टीओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में SI राजेश कुमार के सिविल ड्रेस में देर रात किसी दरवाजे पर पहुंचने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि रंजन कुमार की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी SI राजेश कुमार की ओर से की गई थी। इसी बीच सोमवार को नगर परिषद कर्मियों ने उनकी कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो और पुलिस की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और SI राजेश कुमार पर क्या कार्रवाई होती है?
वहीं, रंजन कुमार से जुड़े पुराने आपराधिक मामले को लेकर भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि कांड संख्या 105/2000 करीब 26 वर्ष पुराना मामला है। इस मामले से जुड़े वास्तविक रिकॉर्ड और वर्तमान कानूनी स्थिति की भी पुष्टि आवश्यक है।
NEWS Mirror वायरल वीडियो या लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले में पुलिस अधिकारियों की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड