एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा में उतरे थे चारों… अचानक गहरे पानी में समा गए! सावन की सोमवारी पर रानीसराय जहाज घाट पर दर्दनाक हादसा, SDRF की तलाश जारी। 🚨
बख्तियारपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार, 17 अगस्त की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रानीसराय जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों के गहरे पानी में डूबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि परिवार के करीब सात लोग स्नान करने पहुंचे थे। इनमें चार लोग एक साथ पानी में उतरे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से चारों गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब सुबह साढ़े नौ बजे नंदनी और राधिका को नदी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड