सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में वीरू हत्याकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की हत्या की जांच के दौरान 16 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि मामले के नामजद आरोपी गुड्डू यादव, जुल्मी यादव, अजीत यादव, सोनू यादव और प्रिंस कुमार समेत अन्य आरोपी गुड्डू यादव के घर पर मौजूद हैं और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी वहीं रखा है। पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टे और 10 जिंदा 315 बोर के कारतूस बरामद किए। इस मामले में अलग से सालिमपुर थाना कांड संख्या 235/26 दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी जांच की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड