शुरू न्यूज़
पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में रविवार, 05 जुलाई 2026 को दो युवकों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजीवनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत तथा जांच कार्य शुरू किया।
पुलिस के अनुसार, गोली लगने से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, छत से गिरकर मृत हुए युवक के शव को विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड