शुरू न्यूज़
बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में जन सुराज के पूर्व नेता और बख्तियारपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार ने पटना के मीठापुर मंडी में लोगों के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं से मतदान की अपील की।
प्रचार के दौरान पुरुषोत्तम कुमार ने जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला और उन्हें “फ्रॉड किशोर” बताते हुए मतदाताओं से उन्हें वोट न देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि यदि प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा से विधायक बनते हैं, तो वे इस विधानसभा को भी बेच देंगे। उन्होंने जनता से अपने विवेक और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर निर्णय लेने को कहा। इस बयान पर प्रशांत किशोर या जन सुराज की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड