राखी बंधवाने बख्तियारपुर जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत; चाचा गंभीर, बिहार पुलिस में है घायल कौशल
राखी बंधवाने बहन के घर जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक बख्तियारपुर फोरलेन पर हादसे का शिकार हो गई। शुक्रवार दोपहर झोपड़ी चुस्की चाय के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा कौशल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। कौशल बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है। बाल्मीकि कुमार सिंह,
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड