गंगा की तेज धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव! 12 सुरक्षित निकले, 6 लापता होने की आशंका; SDRF का रेस्क्यू जारी
भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसा खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते नाव पलट गई। हादसे के बाद गंगा में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और शुरुआती सूचना के अनुसार 12 मजदूर सुरक्षित घाट तक पहुंच गए, जबकि करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तेज बहाव के बीच लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और सबकी नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी है। बाल्मीकि कुमार सिंह, दैनिक भास्कर बख्तियारपुर।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड