शुरू न्यूज़
बिहार के पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए साम्यागढ़ थानाध्यक्ष सह दारोगा सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थानाध्यक्ष पर जेसीबी चलाने की अनुमति देने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत मांगने का आरोप है।
परिवादी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का सत्यापन करने के बाद, वरीय डीएसपी अरुणोदय पांडेय के नेतृत्व में निगरानी ब्यूरो की टीम ने थाना परिसर में ही जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी थानाध्यक्ष को निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ वर्ष 2026 में निगरानी ब्यूरो की यह 85वीं एफआईआर बताई जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड