शुरू न्यूज़
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने अपनी पदयात्रा के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी चुनाव सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य और भाजपा के अहंकार को तोड़ने का चुनाव है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ बांकीपुर के विधायक को चुनने का सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि बिहार में सम्राट चौधरी से कहीं ज्यादा बेहतर और योग्य मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव है।
प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी के उस अहंकार को इस बार जनता तोड़ेगी, जिसमें उन्होंने मान लिया था कि वे ‘कुत्ता-बिल्ली’ को भी खड़ा कर देंगे, तो बांकीपुर की जनता आंख मूंदकर उन्हें ही वोट दे देगी। उन्होंने भाजपा की घेराबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का नेतृत्व बुरी तरह डरा हुआ है। देश भर से नेताओं को बुलाकर यहां की गली-गली में घुमाया जा रहा है, और गलियों में केंद्रीय व राज्य स्तर के मंत्री टहल रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि एक-एक नेता के घर में चार-चार बार चक्कर लगाए जा रहे हैं और दिल्ली से लेकर बिहार तक के 6 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा गया है। यहां तक कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद यहीं डेरा डाले हुए हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा चाहे जितनी भी ताकत लगा ले, इस बार उनकी जान बचने वाली नहीं है, क्योंकि जनता का मूड बदल चुका है और इस चुनाव में भाजपा की हार पूरी तरह तय है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड