चोरौत में घर में तहखाना में छुपाकर रखे शराब को पुलिस किया बरामद, धंधे में संलिप्त धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चोरौत में घर में तहखाना में छुपाकर रखे शराब को चोरौत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में छापेमारी कर 221 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। तथा धंधे में संलिप्त शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि चोरौत थाना में कार्यरत पीटीसी सुमित कुमार सुमन के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चोरौत उत्तरी पंचायत के पश्चिमी टोल स्थित रामषिश मुखिया के पुत्र राम सुधार मुखिया के यहां छापेमारी की गयी ।जिसमें राम सुधार मुखिया के द्वारा अपने पक्का मकान में फर्श में तहखाना में छुपाकर रखे 221 बोतल नेपाली शराब को पुलिस बरामद की। तथा धंधे में संलिप्त रहे शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। पीटीसी सुमित कुमार सुमन के प्रतिवेदन पर धंधेबाज के विरुद्ध बिहार शराब खरीद विक्री निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज क गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड