नेपाल से बाइक की टंकी तथा सीट नीचे छुपाकर ले जा रहा था शराब,चोरौत पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
नेपाल से बाइक की टंकी व सीट के नीचे छुपा कर ले जा रहे शराब धंधेबाज को चोरौत पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने बाइक से 53 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया ।
तथा धंधे में संलिप्त युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि चोरौत थाना में कार्यरत पीटीसी सुमित कुमार सुमन ने गुप्त सूचना के आधार पर भंटाबारी स्थित दुर्गा स्थान के पास से नेपाल से शराब लेकर जा रहे शराब धंधेबाज को दबोच लिया। तथा उसके बाइक की तलाशी लेने पर बाइक के टंकी से लेकर सीट के अंदर में 375 एमएल के 36 बोतल तथा 180 एमएल के 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की । वहीं गाड़ी में इंजन संचालन के लिए पेट्रोल का एक अलग बोतल में रखकर सीट के नीचे ही रखा था। धंधेबाज की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के ससौला गांव के योगेन्द्र सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह के रुप में की गयी है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि पीटीसी सुमित कुमार सुमन के प्रतिवेदन पर धंधेबाज के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम अधिनियम के तहत एफआईआर कर गिरफ्तार विकास कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड