लवानी पुल के किनारे जंगल में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…
बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लवानी पुल के किनारे जंगल से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान लवानी गांव निवासी शत्रुधन यादव के पुत्र मंगणु यादव के रूप में हुई है।
शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस, बेनीपुर एसडीपीओ, ग्रामीण एसपी सहित डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगणु यादव बहेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हत्या है या कोई अन्य मामला, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड