खबर का असर: खबर चलने के बाद PHED विभाग हरकत में, रामभद्रपुर वार्ड-5 में बदली गई
दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में पानी की टंकी फटने से हुए नुकसान की खबर सामने आने के बाद PHED विभाग हरकत में आया। विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को बदलकर नई टंकी लगाई गई।
बताते चलें कि पानी की टंकी में पिछले कई दिनों से रिसाव की शिकायत सामने आ रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण टंकी फट गई और आसपास के घरों, आटा चक्की समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचा।
खबर प्रसारित होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरानी क्षतिग्रस्त टंकी को हटाकर नई पानी की टंकी लगा दी। विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड