शुरू न्यूज़
दरभंगा के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सहोड़ा पंचायत भवन कार्यालय में शनिवार को एक विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत में कार्यरत कार्यपालक सहायक दीपक कुमार एवं लेखापाल अनुराधा कुमारी के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई। वहीं, पंचायत में नवनियुक्त कार्यपालक सहायक वरुण कुमार एवं लेखापाल सीमा कुमारी का भी स्वागत किया गया। समारोह में सभी कर्मचारियों को मिथिला की पारंपरिक पाग एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर सहोड़ा पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी ‘रमन’ ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले व्यक्ति को लोगों का आशीर्वाद और सम्मान स्वतः ही प्राप्त होता है। उन्होंने कार्यपालक सहायक दीपक कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने लगभग तीन वर्षों तक पंचायत में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया, जिसके दौरान उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। इसके साथ ही, उन्होंने लेखापाल अनुराधा कुमारी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और हर कार्य को समय पर पूरा किया।
मुखिया ने भावुक होते हुए कहा कि दोनों कर्मचारियों के स्थानांतरण की खबर से पूरा पंचायत परिवार भावुक हो गया है। उन्होंने स्थानांतरित होकर जा रहे कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनसे भी पंचायत के विकास तथा जनसेवा में पूरी निष्ठा से काम करने की उम्मीद जताई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड