शुरू न्यूज़
दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत चंदनपट्टी पंचायत में सरकार की पहल के तहत एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे, जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।
हालांकि, अन्य पंचायतों की तुलना में चंदनपट्टी पंचायत में लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शिविर की पूर्व सूचना नहीं मिल पाई थी, जिसके कारण अधिकांश लोग अपनी समस्याएँ लेकर वहाँ नहीं पहुँच सके। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पंचायत में कई जनसमस्याएँ लंबित हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे अपनी शिकायतें दर्ज नहीं करा पाए।
इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि चंदनपट्टी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन दोबारा किया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस बार व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को पहले से सूचना दी जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुँच सकें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड