गणेश चतुर्थी को लेकर महुली पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक
शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील, पुलिस ने कहा—“हर कदम पर आपके साथ”
संतकबीरनगर, 6 सितंबर। आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय ने की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर पर्व की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी एवं सुझाव लिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि गणेश चतुर्थी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधि से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत और भाईचारा समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में त्योहार के दौरान संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करें।
महुली पुलिस ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगी।
पुलिस की ओर से कहा गया, “आप निश्चिंत होकर अपने पर्व की खुशियां मनाइए, आपकी सुरक्षा और शांति की जिम्मेदारी हमारी है। किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना दें। महुली पुलिस हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”
पुलिस ने नागरिकों से पर्व की पवित्रता बनाए रखने, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की अपील की, ताकि महुली क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड