रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

खलीलाबाद में 7 करोड़ की परियोजना से बदलेगी तस्वीर, सभी 25 वार्डों में विकास कार्य शुरू

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

7 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी खलीलाबाद की तस्वीर, सभी 25 वार्डों में विकास कार्य शुरू

विस्तारीकरण वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल
संतकबीरनगर।
खलीलाबाद नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों को नई गति मिल गई है। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से नगर के सभी 25 वार्डों में सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी तथा अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने मोहिउद्दीनपुर, बड़गो, टीचर कॉलोनी, अचकपूर्वा और बंजरिया सहित कई वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन सड़कों, नालियों एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के विस्तारीकरण के बाद शामिल हुए क्षेत्रों में वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। ऐसे इलाकों को प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि वहां रहने वाले लोगों को भी नगर जैसी सभी सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने बताया कि नए शामिल क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराने के बाद आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने के बाद अब योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। नगर की प्रमुख समस्याओं में शामिल विधियानी मार्ग का निर्माण भी शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जगत जायसवाल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी परियोजनाएं पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 तक नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ नेटवर्क विकसित कर खलीलाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर के रूप में स्थापित किया जाएगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी