गोरखपुर जंक्शन पर एंटी स्मगलिंग टीम की कार्रवाई, 50 बोतल शराब पकड़ी गई
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एंटी स्मगलिंग टास्क टीम ने मंगलवार को लावारिस हालत में रखे एक बैग से 50 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 9 लीटर है, जिसकी कीमत 12,310 रुपये बताई गई है। शराब को कार्रवाई के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गोरखपुर को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और आरपीएफ गोरखपुर के अधिकारियों के निर्देशन में एंटी स्मगलिंग टास्क टीम रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी।
मंगलवार को टीम को प्लेटफार्म नंबर 4 पर पश्चिमी पैदल पुल के नीचे एक पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। आसपास पूछताछ करने पर बैग पर किसी ने अपना दावा नहीं किया। इसके बाद टीम ने बैग की जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। टीम ने शराब को कब्जे में लेकर मौके पर आवश्यक कार्रवाई की।
बैग से कुल 50 बोतल शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 50 बोतल, 9,000 एमएल शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 12,310 रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद एंटी स्मगलिंग टास्क टीम ने मौके की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद बरामद शराब को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर के सुपुर्द कर दिया गया। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि बैग स्टेशन पर कौन छोड़कर गया था।
अवैध शराब बरामद करने वाली एंटी स्मगलिंग टास्क टीम का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक के.पी. भारती ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल हृदय लाल माझी, कांस्टेबल धीरज कुमार सिंह और आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर की ओर से कांस्टेबल विनोद कुमार पांडे कार्रवाई में मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड