गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 18 लाख कैश बरामद, युवक गिरफ्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एक युवक के बैग से 18 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। युवक इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध कागजात या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जीआरपी और आरपीएफ की टीम शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास मौजूद बैग में रुपयों की गड्डियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, गिनती करने पर बैग से कुल 18 लाख रुपये नकद बरामद हुए। युवक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा के रहने वाले संजय कुमार के रूप में हुई।
पूछताछ में संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह यह रकम गोरखपुर के बैंक रोड स्थित अग्रसेन तिराहे के पास सतीश उपाध्याय नाम के व्यक्ति से लेकर बिहार ले जा रहा था। रकम से जुड़े कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में ले लिया और युवक को थाने ले आई।
इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद जीआरपी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही आयकर विभाग के उपनिदेशक (जांच), गोरखपुर यूनिट को दी है। नकदी बरामद करने वाली टीम में जीआरपी थाना गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बब्लू कश्यप, कांस्टेबल सुधीर यादव और कांस्टेबल दिलीप सोनी शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड