नल में मोटर लगा था उसकी तार पैर में लगने से करंट की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा, मौत
पाली/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के परशुराम नगर पनिका में गुरुवार दोपहर नल में पानी के लिए मोटर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
मृतक की पहचान प्रियांशु पुत्र पप्पू गौड़ के रूप में हुई है। प्रियांशु पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटार में कक्षा छह का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम सनी बताया गया है। पिता पप्पू गौड़ मजदूरी करते हैं।
बताया गया कि गुरुवार करीब 12 बजे परिवार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान नल में पानी की आपूर्ति के लिए मोटर लगाने का काम किया जा रहा था। मोटर के तार के संपर्क में आने से प्रियांशु करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा।
घर के एक सदस्य की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में प्रियांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां चंदा बेटे की मौत से बेसुध हैं। घटना के बाद पूरे परशुराम नगर पनिका में शोक का माहौल है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड