श्मशान घाट में भ्रष्टाचार, गोरखपुर में CM योगी पर तंज कसे अजय राय…मृत अधिवक्ताओं के परिजनों से मिले
गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोरखपुर पहुंचे, उन्होंने पिछले दिनों राजघाट पर हुए हादसे में मृत दो अधिवक्ताओं के घर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने सीएम के गृह जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तंज कसा, अजय ने कहा मुख्यमंत्री के गृह जनपद में श्मशान घाट पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
जीवन का अंतिम सत्य जहां है वहां भी चोरी करा रहे हैं और कमीशन खोरी की गई। अब वहां पर बोर्ड लग गया कि यह जर्जर है। यही BJP का राज है, छह साल में ही पूरा जर्जर हो गया। भाजपा के लोग पूरी तरीके से बर्बाद कर रखे हैं। हर तरफ कमीशन खोरी और चोरी चल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा केि मेरी मांग है कि राप्ती नदी के राजघाट पर हुए हादसे में जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन सभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पीड़ित परिवार को 5-5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और एक सरकारी नौकरी दी जाए।
मुख्यमंत्री के संरक्षण में गोरखपुर में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है, वह नहीं रोक पा रहे हैं। जनता इनको समझ चुकी है। राहुल गांधी आज इस देश की आवाज है। सपा से गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है।
महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट पर बना गुंबद (गजीबो) रविवार को वज्रपात से भरभराकर गिर गया। उस दौरान अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे अधिवक्ता आलोक अस्थाना और संजय सिंह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आलोक की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई।
संजय सिंह ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड