शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज ₹4,850 करोड़ से अधिक की लागत वाली 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी के साथ अब नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी को भी नई गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर सड़क अवसंरचना, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, सुरक्षित वातावरण और सुशासन के प्रभावी मॉडल के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ देश के ग्रोथ इंजन के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड