शुरू न्यूज़
गोरखपुर जिले के भटहट में गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो स्थित बांसस्थान के पास बीती रात एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यापारी की कार में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
पीड़ित व्यापारी धर्मेन्द्र गुप्ता (पुत्र संतलाल) ने बताया कि बीती रात जब वह घर लौट रहे थे, तभी बांसस्थान के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से आया और उनकी कार में जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। इस घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड