महाराजगंज में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, रात में शव कुचलते रहे वाहन
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेवरा निवासी सूरज और नीतीश यादव रात करीब 10 बजे बाइक से परतावल कस्बे की ओर जा रहे थे। छपिया गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
देर रात घना अंधेरा होने की वजह से सड़क पर पड़े दोनों यवक वाहन चालकों को दिखाई नहीं दिए। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों से शव कुचलते रहे। हालात इतने खराब हो गए कि दोनों के चेहरे बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और पहचान करना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोबाइल के जरिए परिजनों तक हादसे की सूचना पहुंचाई।
रात में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी छपिया गांव के पास पहुंची तो सड़क पर बिखरे शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों युवकों के पास मिले टूटे मोबाइल से उनके परिजनों का पता लगाया गया और उन्हें हादसे की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही पिपरदेवरा मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड