रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जन्माष्टमी पर गोरखपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, रात्रि गश्त का निरीक्षण

अनूप शुक्ला

कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए एसपी सिटी ने रात्रि गश्त का किया निरीक्षण, आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
गोरखपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार की सुबह 2 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान कई प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि मंदिरों और प्रमुख स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिल सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय ट्रैफिक प्लान का पालन करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक वाहन लेकर न जाएं। इससे जन्माष्टमी के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। आमतौर पर रात 10 बजे खुलने वाली नो-एंट्री इस बार 5 सितंबर की रात 2 बजे के बाद ही खुलेगी। यानी भारी वाहनों को शहर में प्रवेश के लिए अतिरिक्त इंतजार करना होगा।
गुरुवार रात्रि में SP निमिष पाटिल ने प्रभावी रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी एवं रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग दी गई।
संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस पिकेटों का निरीक्षण किया गया तथा उनके रजिस्टर्स चेक किये गए। पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी