₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

सुनील कुमार सिंह बने संतकबीरनगर के नए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

सुनील कुमार सिंह बने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संतकबीरनगर को मिली नई न्यायिक ऊर्जा

जिला जज रणधीर सिंह ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले- सतत परिश्रम और लगन ही सफलता का मूल मंत्र
संतकबीरनगर।
जनपद न्यायालय में तैनात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। पदोन्नति के बाद वह संतकबीरनगर में ही एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।
पदोन्नति के उपरांत सुनील कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि व्यक्ति निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे तो सफलता अवश्य मिलती है।
अपने न्यायिक सफर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में विधि स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। लगभग साढ़े पांच वर्षों के बाद उनका चयन झारखंड न्यायिक सेवा में पीसीएस (जे) के पद पर हुआ। इसके बाद उन्होंने बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा भी उत्तीर्ण की और वर्ष 2015 से 2018 तक बिहार के छपरा जनपद में न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने उत्तर प्रदेश पीसीएस (जे) तथा उच्चतर न्यायिक सेवा (एचजेएस) की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। हालांकि, एचजेएस परीक्षा से संबंधित मामला विवादित होने के कारण यह प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया। इस दौरान जुलाई 2018 में उन्होंने सिद्धार्थनगर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाला। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एचजेएस परीक्षा को वैध ठहराए जाने के बाद उन्हें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति मिली है।
उन्होंने युवाओं से भी निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक सोच ही सफलता की सच्ची कुंजी है।
#SunilKumarSingh #ADJSunilKumarSingh #SantKabirNagar #AdditionalDistrictJudge #FastTrackCourt #Judiciary #JudicialService #JusticeSystem #SuccessStory #HardWorkPaysOff #Inspiration #DistrictCourt #LegalServiceAuthority #UttarPradesh #liveuponenews



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी