शुरू न्यूज़
पौष्टिक भोजन के लिए मिलेट्स की वैज्ञानिक तकनीकी से करें खेती :सत्य प्रकाश सिंह
पौष्टिक भोजन के लिए मिलेट्स की वैज्ञानिक तकनीकी से करें खेती :सत्य प्रकाश सिंह
गोला गोरखपुर।
देश के हर नागरिक को पोषण युक्त भोजन मिले रोग बीमारी से बचाव पर्यावरण संरक्षण जल प्रदूषण की रोकथाम देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देना होगा।भोजन में मिलेट्स को स्थान देना होगा।सरकार मिलेट्स की खेती एवं उसके उत्पादन को बाजार में उचित कीमत पर विपणन के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।किसान भाई वैज्ञानिक तकनीकी सरकार की योजनाओं का उपयोग कर खेती करें अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग दें। उक्त जानकारी मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी जो गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरुवा परिसर में आयोजित की गई के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने दी। गोष्ठी में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने मिलेट्स एवं मक्का की खेती फसल अवशेष प्रबंधन खेती में कृषि यंत्रों उन्नतशील बीज संतुलित उर्वरक प्रयोग की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भोजन में मिलेट्स उत्पाद को स्थान दें।स्वस्थ रहें अपना आर्थिक विकास करें।सहायक विकास अधिकारी विनय सिंह ने सरकार की योजना कृषि निवेश उपलब्धता एवं प्राप्त करने की व्यवस्था आदि पर विस्तार से जानकारी दिया। बीज भंडार प्रभारी रणविजय कुमार विपिन शर्मा विजय शंकर सिंह श्रीकांत ने खेती की सामयिक जानकारी फसल सुरक्षा सिंचाई विधि आदि पर विस्तार से जानकारी देकर किसान भाइयों को जागरूक किया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधान धर्मपाल यादव संचालन नरसिंह प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन विनय सिंह ने किया।गोष्ठी में राज नरायन पाल धर्मदेव यादव शंभू नाथ पांडेय ब्रह्मदेव राजकुमार सिंह अनूप सिंह अर्जुन सिंह रीना पांडे सरोज मौर्या विष्णु देव पांडेय धर्मेंद्र राजभर रीता देवी निर्मला देवी सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान गण और महिला कृषक मौजूद रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड