रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सहजनवा में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, नशे की आशंका

Punit Kumar Shukla

चौराहे पर खड़े एक ऑटो के भीतर चालक का शव मिला
चौराहे पर खड़े एक ऑटो के भीतर चालक का शव मिला
सहजनवा।
सहजनवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना चौराहे पर खड़े एक ऑटो के भीतर चालक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बीमारी और नशे की लत से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
मृतक की पहचान सुदीप (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लालजी निवासी बिशनपुर, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। वह सहजनवा थाना चौराहे से ऑटो चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था। गुरुवार रात वह रोज की तरह अपने ऑटो में ही रुका था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों ने देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के चचेरे भाई शैलेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सुदीप लंबे समय से नशे का आदी था। अत्यधिक नशा करने के कारण उसकी किडनी और लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हो चुके थे। इसी वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। कुछ समय पहले उसके माता-पिता का भी निधन हो चुका था। वह परिवार का इकलौता पुत्र था और अकेले ही जीवनयापन कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सुदीप की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों का कहना है कि नशे की लत ने एक युवा की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर दी। परिवार पहले ही बिखर चुका था और अब उसकी मौत ने रिश्तेदारों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी