₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी एवं ससम्मान विदाई_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 31.07.2026, जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के उपरान्त अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर कुल 03 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कार्यालय में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से उनके दीर्घ सेवाकाल के अनुभवों एवं कार्यकाल के संस्मरणों पर आत्मीय संवाद किया तथा उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर, प्रशस्ति-पत्र, शाल, स्मृति-चिन्ह एवं धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस परिवार से उनका संबंध सदैव बना रहेगा तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या होने पर वे बिना किसी संकोच के पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भावभीनी एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उ0नि0ना0पु0 त्रिभुवन सिंह निवासी रतनपुर पोस्ट पलिया थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ (अधिवर्षता आयु पूर्ण) । उ0नि0ना0पु0 कृष्ण कान्त मिश्र निवासी झंगटौर पोस्ट बीजापुर झंगटौर थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया (अधिवर्षता आयु पूर्ण) । उ0नि0ना0पु0 जोखन प्रसाद राय निवासी नकनही पोस्ट अहिरौली बाजार थाना कसया जनपद कुशीनगर (अधिवर्षता आयु पूर्ण) ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी