शुरू न्यूज़
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, छह नेपाली तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में खाद्य सामग्री व छह बाइक जब्त
नरकटियागंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मुहिम लगातार रंग ला रही है। 44वीं वाहिनी SSB नरकटियागंज के ‘सी’ समवाय पचरौता की टीम ने बुधवार को विशेष गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ, खाद्य तेल और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद सामान को भारत से नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 से लगभग 2.6 किलोमीटर भारतीय सीमा के अंदर SSB के उपनिरीक्षक (सामान्य) रवि कुमार अपनी टीम के साथ विशेष गश्त पर थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध लोग सीमा क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिलों पर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य सामान लदा मिला।
बरामद सामान में 650 किलोग्राम चीनी, 46.80 किलोग्राम चाऊमिन, 1.5 लीटर की 105 बोतल माउंटेन डीयू कोक, 72 कैन रेड बुल, पालक पनीर, चीकू, मोमो एवं पटियाला ब्रांड के चिप्स, रिपुराज और स्टार ब्रांड का चावल, बेस्ट चॉइस रिफाइंड तेल तथा कोल्हू ब्रांड सरसों तेल सहित अन्य सामग्री शामिल है। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा सामान भारत से नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी, जिससे तस्कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोमन सपकोटा, सीसी उप्रेती, जारी, संजय गोले, बाल बहादुर शेरेष्ठा तथा फुरबा स्यनाग्दन के रूप में हुई है। सभी नेपाल के परसा जिले के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।
कार्रवाई के बाद सभी छह आरोपियों, जब्त छह मोटरसाइकिलों तथा बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, बेतिया के हवाले कर दिया गया।
सीमा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने SSB की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बल की लगातार सतर्क निगरानी और नियमित गश्त के कारण सीमा पार होने वाली अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि SSB की सक्रियता से तस्करी में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है और सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड