शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम करीब 5 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर बाजार थाना क्षेत्र के रिठिया गांव के पास यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पार कर सामने से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवक अंदर ही बुरी तरह फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिंतामणपुर बाबू टोला निवासी कुंदन कुमार (पुत्र मधुसूदन सिंह) और माधोपुर फुलवरिया निवासी पंकज कुमार (पुत्र राम तपस्या सिंह) के रूप में हुई है। वहीं, पूर्वी चंपारण के ही केसरिया निवासी रितिक कुमार (पुत्र मोहन प्रसाद) गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड