गोवध की गंभीर घटना पर एसपी का कड़ा एक्शन,कर्तव्य में घोर लापरवाही पर उपनिरीक्षक व आरक्षी निलंबित, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
संतकबीरनगर, 11 सितंबर। अपराध नियंत्रण और संवेदनशील घटनाओं की रोकथाम में लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त रुख अपनाया है। थाना धनघटा क्षेत्र की संबंधित चौकी क्षेत्र में गोवध जैसी गंभीर घटना सामने आने के बाद ड्यूटी में लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव तथा आरक्षी प्रवीण कुमार, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों के विरुद्ध कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप में कार्रवाई की गई है।
बीट पुलिसिंग और निगरानी में लापरवाही पड़ी भारी
पुलिस विभाग के अनुसार अपराध नियंत्रण, अपराधियों की निगरानी, प्रभावी बीट व्यवस्था तथा संवेदनशील प्रकृति के अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित चौकी क्षेत्र में गोवध जैसी गंभीर घटना होना कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही का परिचायक माना गया।
एसपी संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निलंबन अवधि में पुलिस लाइन से संबद्ध रहेंगे
निलंबन अवधि में दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन संतकबीरनगर से संबद्ध रहेंगे। सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी नियमानुसार जारी रहेगी।
एसपी का सख्त संदेश
“अपराध नियंत्रण में लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी में शिथिलता नहीं।”
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि संवेदनशील मामलों में क्षेत्रीय पुलिस की जवाबदेही तय करने के साथ-साथ लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड