एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही का आरोप
संतकबीर नगर जिले के एसपी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
निलंबन का यह आदेश गुरुवार दोपहर एक बजे जारी किया गया। निलंबन के दौरान चारों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से अटैच रहेंगे। एसपी ने निर्देश दिया है कि वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि दुधारा थाने के चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही, मनमानी और काम में ढिलाई बरतने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी बस्ती जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान दुधारा थाने के मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव की ड्यूटी बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगाई गई थी। लेकिन ये पुलिसकर्मी अपने तय ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे।
इन पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के तहत निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड