रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महुली में सपा का सम्मेलन, मिशन-27 की तैयारी

Durgesh Mishra

सपा के बूथ अध्यक्षों ने भरी हुंकार, मिशन-27 फतह के लिए तैयार करेंगे जमीनी आधार
महुली में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के आठ सेक्टरों के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर व जोन प्रभारियों का सम्मेलन
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के महुली कस्बे में रविवार को समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों एवं जोन प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी मिशन-27 की सफलता के लिए जमीनी आधार तैयार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक श्याम सुंदर चौहान ‘सिपाही’ ने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों एवं जोन प्रभारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
महुली कस्बे स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित सम्मेलन में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के आठ सेक्टरों के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदरश यादव ने बूथ अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष किसी भी राजनीतिक संगठन की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान के अंतिम क्षण तक पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती के साथ जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व जिला महासचिव राजमन यादव ने कहा कि मिशन-27 की सफलता में बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। बूथ अध्यक्ष यदि पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो पार्टी को मजबूत जनसमर्थन हासिल होगा।
कार्यक्रम के आयोजक श्याम सुंदर चौहान ‘सिपाही’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बूथ से जुड़ा प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही बनती है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र यादव उर्फ चंदू यादव ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता इंदल यादव, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, असद महताब, राहुल यादव बादल, अंकिता बॉबी, मनीषा पासवान, राम आशीष, श्रीलाल यादव, अवधेश यादव, राम चंदर चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर संजय यादव, उदयराज यादव, जबीउल्लाह खान, राजधारी यादव, ओमप्रकाश, ग्राम प्रधान रामविजय कन्नौजिया, भुअर यादव, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी